Close

    08-10-2022 : राज्यपाल ने नई दिल्ली में सेवा भारती के ‘‘सेवा सम्मान-2022 कार्यक्रम’’ में प्रतिभाग किया।

    प्रकाशित तिथि: अक्टूबर 8, 2022

    राजभवन देहरादून/नई दिल्ली 07 अक्टूबर, 2022

    राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने शुक्रवार को नई दिल्ली में सेवा भारती के ‘‘सेवा सम्मान-2022 कार्यक्रम’’ में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय योगदान देने वाली 25 विभूतियों को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि इस समारोह में उपस्थित विभूतियाँ समाज को एक नई दिशा देने का काम कर रही है। उन्होंने सम्मानित हुए लोगों को बधाई दी।

    राज्यपाल ने कहा कि सेवा भारती शिक्षा, स्वास्थ्य और संस्कृति के संरक्षण के लिए महत्वपूर्ण कार्य कर रही है। समाज की भलाई के लिए इन कार्यों की पूर्ति में सहयोग करने वाले विभूतियों का सम्मान एक अनूठा प्रयास है। उन्होंने कहा कि सेवा का मार्ग सरल नहीं है। एक सैनिक, संत और एक सेवक देश और समाज की भलाई में अपना सर्वस्व कर देता है। सेवा कार्य देश और समाज के लिए महान कार्य करता है। उन्होंने कहा कि सेवा के मार्ग में चलते हुए हम अपने राष्ट्र को समृद्ध की ओर ले जा सकते है। हमें समाज के सबसे कमजोर व्यक्ति और वर्ग को समाज की मुख्यधारा में जोड़ने के सदैव प्रयत्न करने चाहिए।

    राज्यपाल ने कहा कि सेवा भारती का कार्य गरीबों और असहायों के शिक्षा, स्वास्थ्य और स्वावंलबन से समृ़द्ध और एकात्म समाज के निर्माण में बड़ी भूमिका निभा रही है। सेवा भारती के कार्य देश के प्रत्येक कोने में दिखाई देते है। इस अवसर पर उन्होंने सेवा भारती के पदाधिकारियों को इस सफल आयोजन के लिए बधाई दी।