Close

    08-09-2023:राज्यपाल ने प्रदेशवासियों को हिमालय दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दी।

    प्रकाशित तिथि: सितम्बर 10, 2023

    राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने सभी प्रदेशवासियों को हिमालय दिवस की शुभकामनाएं दी है। राज्यपाल ने अपने संदेश में कहा है की पर्वतराज हिमालय भारत ही नहीं अपितु पूरे विश्व की अमूल्य धरोहर है। मानव जीवन की सुरक्षा, सभ्यता और संस्कृति के महान केंद्र हिमालय के संरक्षण के लिए जन सहभागिता जरूरी है। उन्होंने कहा की हिमालय का संरक्षण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। राज्यपाल ने इस दिवस के अवसर पर हिमालय के पारिस्थितिकी तंत्र के संरक्षण और संवर्धन का संकल्प लेने का सभी लोगों से आह्वान किया है।

    …………0…………