Close

    08-07-2022:राज्यपाल से राजभवन में श्रीमती आराधना जौहरी ने मुलाकात की।

    प्रकाशित तिथि: जुलाई 7, 2022

    राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से राजभवन में श्रीमती आराधना जौहरी ने मुलाकात की। आराधना जौहरी पूर्व आईएएस अधिकारी हैं और उन्होंने उत्तराखण्ड, उत्तरप्रदेश के अलावा केन्द्र में अपनी सेवाएं दी हैं। इस दौरान उन्होंने राज्यपाल को स्वलिखित पुस्तक ‘‘BEYOND THE MISTY VEIL: Temple Tales of Uttarakhand’’ भेंट की। इस पुस्तक में उनके द्वारा उत्तराखण्ड के अद्वितीय मंदिरों एवं उनके इतिहास के बारे में लिखा गया है।
    राज्यपाल ने पुस्तक की प्रशंसा करते हुए कहा कि उत्तराखण्ड देवभूमि है और देवभूमि के मंदिरों के बारे में इतने विस्तार से लिखने और उनकी जानकारी लोगों तक पंहुचाना बेहद सराहनीय पहल है। उन्होंने कहा कि पुस्तक में उत्तराखण्ड के लगभग प्रत्येक मंदिर की विस्तृत जानकारी दी गयी है इसे प्रत्येक उत्तराखंडी को पढ़ना चाहिए। इससे हमें अपने आत्म मूल्य के साथ-साथ उत्तराखण्ड की धरोहर, इतिहास और संस्कृति के बारे में जानने का अवसर मिलेगा।

    …………0…………