Close

    08-04-2026 : राज्यपाल ने नई दिल्ली में माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से शिष्टाचार भेंट की।

    प्रकाशित तिथि : अप्रैल 8, 2026

    लोक भवन सूचना परिसर, उत्तराखण्ड
    प्रेस विज्ञप्ति

    लोक भवन देहरादून/नई दिल्ली 08 अप्रैल, 2026

    राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने आज नई दिल्ली में माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से शिष्टाचार भेंट की।

    इस अवसर पर राज्यपाल ने प्रधानमंत्री के स्नेह एवं मार्गदर्शन के लिए उनका आभार किया। उन्होंने प्रदेश में बारहमासी पर्यटन, स्वयं सहायता समूहों, होम-स्टे तथा इंफ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में हुई उल्लेखनीय प्रगति के लिए केंद्र सरकार के निरंतर सहयोग हेतु प्रधानमंत्री के प्रति कृतज्ञता प्रकट की।

    भेंट के दौरान राज्यपाल ने प्रदेश के समग्र विकास, जनकल्याण से जुड़े विभिन्न विषयों तथा समसामयिक मुद्दों पर प्रधानमंत्री को जानकारियां साझा कीं। राज्यपाल ने इस दौरान भविष्य के विश्वविद्यालयों जिनमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, क्वांटम कम्प्यूटिंग और मेटावर्स जैसे विषय शामिल हों, पर भी वार्ता की।

    राज्यपाल ने कहा कि आगामी 14 अप्रैल को माननीय प्रधानमंत्री जी द्वारा दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के शुभारंभ को लेकर समस्त उत्तराखण्डवासियों में विशेष उत्साह है और सभी इसकी उत्सुकता से प्रतीक्षा कर रहे हैं।

    इस अवसर पर राज्यपाल ने प्रधानमंत्री को अपने भाषणों पर आधारित पुस्तक “आत्मा के स्वर” भेंट की। साथ ही आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस विषय पर अपनी स्वलिखित पुस्तक “Absolute Intelligence” तथा “प्रज्ञा” भी उन्हें भेंट की।