Close

    08-03-2022:राज्यपाल राजभवन में 8 एवं 9 मार्च 2022 को आयोजित होने वाली पुष्प प्रदर्शनी वसंतोत्सव 2022 का शुभारंभ करेंगे।

    प्रकाशित तिथि: मार्च 8, 2022

    राजभवन देहरादून 07 मार्च, 2022

    राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) मंगलवार को राजभवन में 8 एवं 9 मार्च 2022 को आयोजित होने वाली पुष्प प्रदर्शनी वसंतोत्सव 2022 का शुभारंभ करेंगे। इन दो दिनों में पुष्प उत्पादकों के लिए कई प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। सोमवार तक विभिन्न श्रेणियों की प्रतियोगिताओं हेतु 375 प्रतिभागियों द्वारा पंजीकरण कराया गया है। पुष्प प्रदर्शनी का उद्घाटन राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) द्वारा 8 मार्च 2022 को प्रातः 10ः00 बजे किया जाएगा। दोपहर 12ः00 बजे से प्रदर्शनी आमजन के लिए खोली जाएगी। आमजन के लिए प्रदर्शनी दोनों दिन 6ः00 बजे तक खुली रहेगी। दिनांक 9 मार्च को 4ः00 बजे पुरस्कार वितरण तथा समापन समारोह किया जाएगा। पुष्प प्रदर्शनी में सभी को कोविड-19 के दिशा निर्देशों का पालन करना होगा।
    ………..0………….