Close

    08-03-2021 : राज्यपाल ने राजभवन में जरूरतमंद महिलाओं हेतु साड़ी बैंक का शुभारम्भ किया

    प्रकाशित तिथि: मार्च 8, 2021

    राजभवन देहरादून 08 मार्च, 2021
    राज्यपाल श्रीमती बेबी रानी मौर्य ने सोमवार को अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर राजभवन में जरूरतमंद महिलाओं हेतु साड़ी बैंक का शुभारम्भ किया तथा उपस्थित महिलाओं को साड़ी वितरित की। इस अवसर पर राज्यपाल श्रीमती मौर्य ने कहा कि महिलाएं स्वयं को अबला न समझें। महिलाएं स्वयं शक्ति हैं। वे अपना स्वाभिमान बनाये रखें। महिलाओं के आर्थिक सशक्तीकरण द्वारा ही उनका वास्तविक सशक्तीकरण संभव है। राज्यपाल श्रीमती मौर्य ने कहा आज आरम्भ हो रहे साड़ी बैंक द्वारा सक्षम महिलाओं द्वारा जरूरतमंद महिलाओं के लिये साड़ियां दी जायेगी। इन सभी साड़ियों का एक साड़ी बैंक बनाया जायेगा। इस साड़ी बैंक के माध्यम से जरूरतमंद महिलाएं अपनी आवश्यकतानुसार साड़ी ले सकती हैं। जल्द ही देहरादून में दो-तीन साड़ी बैंक खोले जायेंगे।
    इस अवसर पर सचिव श्री राज्यपाल श्री बृजेश कुमार सन्त, अपर सचिव श्री जितेन्द्र कुमार सोनकर, साड़ी बैंक की समन्वयक सुश्री प्रीति एवं सुश्री शिखा वैद्य एवं देहरादून की विभिन्न बस्तियों से आयी महिलाएं उपस्थित थी।

    —-0—-