Close

    08-01-2022:राज्यपाल ने श्री गुरु गोबिंद सिंह जी की जयंती पर शुभकामनाएं दी हैं।

    प्रकाशित तिथि: जनवरी 8, 2022

    राजभवन देहरादून 08 जनवरी, 2022

    राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने श्री गुरू गोविन्द सिंह जी की जयन्ती के अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। अपने संदेश में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने कहा कि श्री गुरु गोविन्द सिंह जी को ज्ञान, सैन्य क्षमता और दूरदृष्टि का सुंदर मेल माना जाता है। वह एक संत, सिपाही और विद्वान थे। उन्होंने पूरी मानव जाति को सेवा, परोपकार और दया की सीख दी। आज की युवा पीढ़ी के लिए गुरु गोविन्द सिंह जी एक आदर्श, प्रेरणा और सच्चे नायक हैं। उन्होंने राष्ट्र और धर्म की रक्षा के लिए सर्वस्व त्याग दिया और जन-जन में अध्यात्म और राष्ट्र प्रेम की प्रेरणा जगाई। गुरू गोविन्द सिंह जी के विचार एवं शिक्षाएं आज भी समाज, विशेषकर युवाओं के लिए प्रेरणादायक हैं। राज्यपाल ने कोविड के प्रति जागरूक एवं सतर्क रहकर सभी सावधानियों के साथ श्री गुरू गोविन्द सिंह जी की जयन्ती मनाने की अपील की है।

    ………..0………….