Close

    07-05-2021:राज्यपाल ने विश्व रेडक्रॉस दिवस के अवसर पर बधाई दी।

    प्रकाशित तिथि: मई 7, 2021

    राजभवन देहरादून 07 मई, 2021

    राज्यपाल श्रीमती बेबी रानी मौर्य ने विश्व रेडक्रॉस दिवस के अवसर पर रेडक्रॉस से जुड़े सभी लोगों को बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं। राज्यपाल श्रीमती मौर्य ने राज्य के रेडक्रॉस स्वयंसेवियों द्वारा किये जा रहे मानव सेवा के कार्यों की सराहना की है।
    राज्यपाल श्रीमती मौर्य ने कहा कि वैश्विक मानव सेवा को समर्पित रेडक्रॉस संस्था ने अपने कर्मठ, समर्पित तथा कर्तव्यनिष्ठ स्वयंसेवकों के माध्यम से विश्वभर में सम्मानित स्थान प्राप्त किया है। किसी भी प्राकृतिक अथवा मानवीय आपदा के समय रेडक्रॉस ने राहत एवं बचाव कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। रेडक्रॉस संस्था का दायित्व वर्तमान कोविड संकटकाल में और अधिक बढ़ गया है।
    राज्यपाल श्रीमती मौर्य ने कहा कि राज्य में रेडक्रॉस के स्वयंसेवकों द्वारा कोविड-19 रोकथाम एवं बचाव में महत्वपूर्ण योगदान दिया जा रहा है। रेडक्रॉस के स्वयंसेवकों द्वारा मास्क एवं सेनेटाइजर वितरण, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करवाने तथा जन जागरूकता अभियान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई जा रही है।
    राज्यपाल ने कहा कि वर्तमान में नियमित रूप से रक्तदान शिविरों का आयोजन किया जाना चाहिये। कोविड-19 से स्वस्थ हो चुके लोगों को प्लाज्मा दान करने हेतु प्रेरित किया जाना चाहिये। रेडक्रॉस ईकाइयां प्रशासन के साथ मिलकर जरूरतमंदों की सहायता हेतु कार्य करें।

    …………….0………………