Close

    07-03-2024 : राज्यपाल ने प्रदेशवासियों को महाशिवरात्रि की बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

    प्रकाशित तिथि: मार्च 7, 2024

    राजभवन देहरादून 07 मार्च, 2024

    राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने प्रदेशवासियों को महाशिवरात्रि की बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में राज्यपाल ने कहा कि महाशिवरात्रि भारतीय संस्कृति में इस पर्व का अत्यंत महत्व है। यह शिव-शक्ति के मिलन का पर्व है। राज्यपाल ने महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर भगवान शिव से प्रदेशवासियों के जीवन में सुख-शांति और समृद्धि की कामना की है।
    ……….0……….