Close

    06-11-2026 : राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन से लोक भवन में इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वन अकादमी, देहरादून के निदेशक डॉ. राजेन्द्र प्रसाद खजूरिया ने शिष्टाचार भेंट की।

    प्रकाशित तिथि : नवम्बर 6, 2026

    लोक भवन सूचना परिसर, उत्तराखण्ड
    प्रेस विज्ञप्ति

    लोक भवन देहरादून 06 नवम्बर, 2026

    राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन से शुक्रवार को लोक भवन में इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वन अकादमी, देहरादून के निदेशक डॉ. राजेन्द्र प्रसाद खजूरिया ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान राज्यपाल ने निदेशक से वन एवं पर्यावरण संरक्षण, वन अधिकारियों के प्रशिक्षण तथा वनों के संरक्षण और संवर्धन से जुड़े विभिन्न विषयों पर जानकारी ली। निदेशक ने अकादमी की प्रशिक्षण गतिविधियों एवं भावी योजनाओं की जानकारी भी राज्यपाल को दी।
    ………..0……….