Close

    06-08-2021:राज्यपाल से ब्रिगेडियर तथा कमांडेट, मिलिट्री हॉस्पिटल ने शिष्टाचार भेंट की।

    प्रकाशित तिथि: अगस्त 6, 2021

    राजभवन देहरादून 06 अगस्त, 2021

    राज्यपाल श्रीमती बेबी रानी मौर्य से शुक्रवार को राजभवन में ब्रिगेडियर विनोद कुमार पात्रा तथा कमांडेट, मिलिट्री हॉस्पिटल ने शिष्टाचार भेंट की।
    राज्यपाल श्रीमती मौर्य ने कोरोना आपदा में मिलिट्री हॉस्पिटल की ओर से जनसामान्य को उपलब्ध करायी गयी स्वास्थ्य सेवाओं की प्रशंसा की। ब्रिगेडियर विनोद कुमार पात्रा ने कहा कि भारतीय सेना के स्थानीय चिकित्सालय हमेशा अपनी सेवा, समर्पण के साथ देश और प्रदेश के साथ खडे़ हैं।

    ————-