Close

    06-03-2023 : राज्यपाल से भारतीय विदेश सेवा के वरिष्ठ अधिकारियों ने शिष्टाचार मुलाकात की।

    प्रकाशित तिथि: मार्च 6, 2023

    राजभवन देहरादून 06 मार्च, 2023

    राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से सोमवार को राजभवन में उत्तराखण्ड भ्रमण पर आये भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) के वरिष्ठ अधिकारियों श्री मदन कुमार घिल्ड़ियाल, श्री भास्कर भट्ट एवं श्री महेन्द्र सिंह पतियाल ने शिष्टाचार मुलाकात की। ये तीनों आईएफएस अधिकारी उत्तराखण्ड के हैं। राज्यपाल ने अधिकारियों से अपने मिशन और विजन साझा किए। उन्होंने अधिकारियों से कार्यरत देशों में यहां की महिलाओं और विश्वविद्यालयों की छात्राओं के अनुभव के आदान-प्रदान हेतु भ्रमण कार्यक्रम बनाने का अनुरोध किया।