Close

    06-02-2022:राज्यपाल ने प्रसिद्ध गायिका लता मंगेशकर के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

    प्रकाशित तिथि: फ़रवरी 6, 2022

    राजभवन देहरादून 06फरवरी, 2022

    राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने प्रसिद्ध गायिका लता मंगेशकर के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। अपने शोक संदेश में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने कहा कि ‘‘ भारत रत्न स्वर कोकिला लता मंगेशकर जी का निधन समस्त देशवासियों के लिए अपूरणीय क्षति है। लता मंगेशकर जी ने अपने स्वरों से भारतीय संगीत को समृद्ध बनाया। उनके संगीत ने भारतीय जनमानस मे भावुकता, संवेदनशीलता तथा सकारात्मकता का संचार किया। लता जी देश की आत्मा की आवाज थी। उनका संगीत आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करता रहेगा। वह अपने संगीत के माध्यम संगीत प्रेमियों तथा भारतीय जनमानस के हृदय में सदैव अमर रहेंगी। प्रभु पुण्यात्मा को अपने चरणों में स्थान दे तथा विश्वभर में उनके असंख्य प्रशंसकों को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें।’’

    ………..0…………