Close

    05-11-2026 : राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन से लोक भवन में उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष लेफ्टिनेंट जनरल गजेन्द्र जोशी (सेवानिवृत्त) ने शिष्टाचार भेंट की।

    प्रकाशित तिथि : नवम्बर 5, 2026

    लोक भवन सूचना परिसर, उत्तराखण्ड
    प्रेस विज्ञप्ति

    लोक भवन देहरादून 05 नवम्बर, 2026

    राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन से गुरुवार को लोक भवन में उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष लेफ्टिनेंट जनरल गजेन्द्र जोशी (सेवानिवृत्त) ने शिष्टाचार भेंट की।

    इस अवसर पर राज्यपाल ने अध्यक्ष से उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग के क्रियाकलापों, राज्य में भर्ती प्रक्रियाओं तथा युवाओं को पारदर्शी एवं निष्पक्ष चयन प्रक्रिया के माध्यम से अवसर उपलब्ध कराने से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई।

    राज्यपाल ने आयोग की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि युवाओं के भविष्य और प्रशासनिक व्यवस्था की गुणवत्ता सुनिश्चित करने में आयोग की अहम जिम्मेदारी है। उन्होंने भर्ती प्रक्रियाओं में पारदर्शिता, निष्पक्षता और समयबद्धता बनाए रखने पर विशेष जोर दिया।
    ………..0……….