Close

    05-06-2021:राज्यपाल ने जरूरतमंद लोगों के लिए खाद्यान सामग्री से भरे वाहनों को राजभवन से रवाना किया।

    प्रकाशित तिथि: जून 5, 2021

    राजभवन देहरादून 05 जून, 2021

    राज्यपाल श्रीमती बेबी रानी मौर्य ने सेवा भारती के स्वयं सेवकों को 200 खाद्यान किट जरूरतमंदो/असहाय लोगों को बांटने के लिए प्रदान की। खाद्यान सामग्री से भरे वाहनों को वितरण के लिए राजभवन से रवाना किया। किट में आटा, चावल, दाल, तेल, साबुन, चीनी, सैनेटरी नेपकिन आदि सामग्री दी गयी।
    श्रीमती मौर्य ने कहा कि यह खाद्यान सामग्री कोरोना महामारी में आजीविका और बेरोजगारी की मार झेल रहे लोगों तक पहुँचायी जाये। स्वयं सेवकों के माध्यम से राशन किट पात्रों को चिन्हित कर वितरित की जायेंगी।

    …………0……………