Close

    04-11-2021 : राज्यपाल ने सरहद पर तैनात देश के जवानों के साथ दीवाली मनाई।

    प्रकाशित तिथि: नवम्बर 4, 2021

    राजभवन, देहरादून 04 नवम्बर, 2021

    राज्यपाल ले0ज0 श्री गुरमीत सिंह(से नि) और मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सरहद पर तैनात देश के जवानों के साथ दीवाली मनाई। अपने निर्धारित कार्यक्रम के तहत राज्यपाल और मुख्यमंत्री दीपावली पर इस्ट कैम्प, गढवाल स्काउट, माणा पहुंचे और सेना के जवानों के साथ मिलकर उनका हौसला बढाया। इस मौके पर उन्होंने जवानों को मिठाई खिलाकर खुशियां बांटते हुए दीपावली की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि विषम परिस्थितियों में सरहदों पर तैनात देश के जवानों के जोश और जुनून पर हम सबको गर्व है। राज्यपाल और मुख्यमंत्री के ईस्ट कैंप माणा पंहुचने पर सेना के जवानों ने गार्ड आफ आनर देकर उनका स्वागत किया।
    राज्यपाल ने सेना के जवानों में जोश भरते हुए कहा कि सेना की बहादुरी, साहस, शौर्य और पराक्रम से आज पूरा विश्व परिचित है।
    दीपावाली पर सेना के जवानों से मुलाकात के बाद राज्यपाल और मुख्यमंत्री बद्रीनाथ मंदिर पहुंचे और भगवान बद्रीनाथ जी की पूजा अर्चना करते हुए देश और प्रदेश की खुशहाली की कामना की।
    मुख्यमंत्री ने कहा कि सेना के जवानों के साथ दीवाली मनाने का मेरा सपना था। आज दीवाली पर आपके बीच आकर में अभीभूत हूं।
    राज्यपाल के भ्रमण के दौरान बद्रीनाथ विधायक श्री महेंद्र प्रसाद भट्ट, जिलाधिकारी हिमांशी खुराना, पुलिस अधीक्षक यशवंत सिंह चौहान, उप जिलाधिकारी कुमकुम जोशी सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।