Close

    04-09-2022: राज्यपाल से श्री गुरू राम राय विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. यू. एस. रावत ने शिष्टाचार भेंट की।

    प्रकाशित तिथि: सितम्बर 4, 2022

    राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह(से नि) से राजभवन में श्री गुरू राम राय विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. यू. एस. रावत ने शिष्टाचार भेंट की।

    राज्यपाल ने कहा कि श्री गुरू राम राय विश्वविद्यालय शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है। शिक्षा के मिशन को नई शिक्षा नीति के अनुरूप आगे बढ़ाते हुए मुख्य रूप से तकनीकी क्षेत्र में नई क्रांति के साथ देश की प्रगति में युवाओ की भागीदारी बढ़ानी होगी। साथ ही आधुनिक तकनीकी जो कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के रूप में नई राह खोलने वाली है इसे भी विकास का आधार बनाना चाहिए। इसके लिए विश्वविद्यालय को उच्च स्तरीय शोध एवं अनुसंधान पर बल देना चाहिए।
    ………..0…………