Close

    04-06-2026:विश्व पर्यावरण दिवस पर राज्यपाल ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेने का किया आह्वान

    प्रकाशित तिथि : जून 4, 2026

    लोक भवन सूचना परिसर, उत्तराखण्ड
    प्रेस विज्ञप्ति

    लोक भवन नैनीताल 04 जून, 2026

    विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने प्रदेशवासियों से पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन का संकल्प लेने की अपील की है।

    राज्यपाल ने कहा कि उत्तराखण्ड की पर्वत श्रृंखलाएं, वन, नदियाँ और जैव विविधता हमारी अमूल्य धरोहर हैं, जिनका संरक्षण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि जलवायु परिवर्तन और प्रदूषण जैसी चुनौतियों से निपटने के लिए वृक्षारोपण, प्लास्टिक के उपयोग में कमी, जल स्रोतों की स्वच्छता तथा पर्यावरण के प्रति जागरूकता आवश्यक है।

    उन्होंने विश्व पर्यावरण दिवस पर सभी नागरिकों से पर्यावरण संरक्षण को जनभागीदारी का अभियान बनाने और आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं हरित भविष्य सुनिश्चित करने का आह्वान किया।
    ………..0……….