Close

    04-05-2023 : राज्यपाल ने ‘बुद्ध पूर्णिमा’ के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।

    प्रकाशित तिथि: मई 4, 2023

    राजभवन देहरादून 04 मई, 2023

    राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने ‘बुद्ध पूर्णिमा’ के पावन अवसर पर देश एवं प्रदेशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएँ दी है। अपने संदेश में राज्यपाल ने कहा कि भगवान बुद्ध ने विश्व को मानवता, अहिंसा, शांति व सेवा का संदेश दिया उनके दिखाए गए मार्ग पर चलकर मानव जीवन को कल्याणकारी बनाया जा सकता है। भगवान बुद्ध के विचार, सम्पूर्ण मानव जाति को नैतिक मूल्यों पर आधारित जीवन जीने के लिए प्रेरित करते हैं। उन्होंने कहा कि भगवान बुद्ध का प्रेम,सहनशीलता एवं करुणा का संदेश वर्तमान में भी प्रासंगिक है।