Close

    04-04-2023 : राज्यपाल ने नई दिल्ली में अहिंसा विश्वभारती द्वारा महावीर जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।

    प्रकाशित तिथि: अप्रैल 4, 2023

    राजभवन देहरादून/नई दिल्ली 04 अप्रैल, 2023

    राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने मंगलवार को नई दिल्ली में अहिंसा विश्वभारती द्वारा महावीर जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर केरल के राज्यपाल श्री आरिफ मोहम्मद खान, केन्द्रीय मंत्री श्री पुरुषोत्तम रूपाला और श्री अनुराग ठाकुर, आध्यात्मिक संत श्री श्री रविशंकर, आचार्य श्री लोकेश मुनि मौजूद रहे। इस अवसर पर उन्होंने अहिंसा विश्वभारती की ओर से ’एंबेसडर ऑफ पीस’ पुस्तिका का विमोचन किया।

    कार्यक्रम में राज्यपाल ने कहा की भगवान महावीर का जीवन चरित्र विश्वभर में शान्ति और सद्भावना के महान संदेश का प्रसार कर रहा है। जैन धर्म और उसके असंख्य अनुयायी समाज में अहिंसा और बंधुता का संदेश प्रसारित कर रहे हैं।

    उन्होंने कहा की आज का यह समारोह भगवान महावीर के पवित्र जीवन दर्शन से प्रेरणा प्राप्त करने का अवसर है। हम उनकी शिक्षाओं से प्रकृति और संस्कृति की रक्षा के लिए क्या शिक्षाएं प्राप्त कर सकते हैं, इस विषय पर चर्चा कर रहे हैं। ’अहिंसा विश्वभारती’ और ‘वर्ड पीस सेंटर’ के साथ जुड़े महानुभाव इस दिशा में बहुत प्रेरणादायी कार्य कर रहे हैं।

    राज्यपाल ने कहा की भगवान महावीर ने हमें प्रकृति और संस्कृति की रक्षा के लिए अनेक उपदेश दिये हैं। उनके महान उपदेशों की प्रासंगिकता जितनी ढाई हजार वर्ष पूर्व थी, आज उससे भी बहुत अधिक है। भगवान महावीर के महान विचार अध्यात्म की अनन्त गहराइयों से पूर्ण हैं, आज के भौतिक संसार के कल्याण के लिए उनके विचारों में एक समाधान है। अशांति को शांति में बदलने के लिए भगवान महावीर ने अनेकांत का सिद्धान्त दिया है।

    राज्यपाल ने कहा की आचार्य लोकेश जी ’अहिंसा विश्वभारती’ और ’वर्ड पीस सेंटर’ के माध्यम से विश्व भर में अहिंसा का संदेश प्रदान कर रहे हैं। प्रकृति और संस्कृति को बचाने के इस अभियान में यहां उपस्थित सभी आध्यात्मिक, राजनैतिक और व्यावसायिक लोग लगे हैं। सभी सामूहिक प्रयासों से प्रकृति और संस्कृति की रक्षा हो सकेगी।