Close

    04-01-2023:राज्यपाल ने गुरु रविदास जयंती पर सभी प्रदेशवासियों को बधाई व शुभकामनाएं दी हैं।

    प्रकाशित तिथि: फ़रवरी 5, 2023

    राजभवन देहरादून, 04 फरवरी, 2023

    राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने महान समाज सुधारक गुरु रविदास जयंती के शुभ अवसर पर सभी प्रदेशवासियों को बधाई व शुभकामनाएं दी हैं।

    रविदास जयंती की पूर्व संध्या पर जारी संदेश में राज्यपाल ने कहा है कि संत रविदास ने अपने सम्पूर्ण जीवन में सामाजिक विषमताओं और अन्याय के खिलाफ आवाज उठाई और समतामूलक समाज की स्थापना के लिए कठिन परिश्रम किया। समाज में शांति, दया, करूणा, प्यार तथा समानता का माहौल तैयार करने के लिए हम सबको उनके आदर्शों पर चलकर प्रेरणा लेनी चाहिए।
    …………0………….