03-11-2026 : राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन से लोक भवन में कुंभ मेलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने शिष्टाचार भेंट की।
लोक भवन सूचना परिसर, उत्तराखण्ड
प्रेस विज्ञप्ति
लोक भवन देहरादून 03 नवम्बर, 2026
राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन से मंगलवार को लोक भवन में कुंभ मेलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने आगामी कुंभ मेले की तैयारियों एवं संबंधित विभिन्न विषयों पर राज्यपाल को जानकारी दी।
………..0……….