Close

    03-10-2021:राज्यपाल ने त्रिशूल पर्वत की चढ़ाई के दौरान हिमस्खलन की चपेट आने से लापता हुए जवानो के पार्थिव शरीर बरामद होने पर शोक व्यक्त किया

    प्रकाशित तिथि: अक्टूबर 3, 2021

    राजभवन देहरादून 03 अक्टूबर, 2021

    राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल श्री गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) ने त्रिशूल पर्वत की चढ़ाई के दौरान हिमस्खलन की चपेट आने से लापता हुए लेफ्टिनेंट कमांडर रजनीकांत यादव, लेफ्टिनेंट कमांडर योगेश तिवारी, लेफ्टिनेंट कमांडर अनंत कुकरेती एवं हरिओम एमसीपीओ के पार्थिव शरीर बरामद होने पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने ईश्वर से शोक संतप्त परिजनों को यह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।
    राज्यपाल ने बाकी लापता सदस्यों की सकुशल वापसी की भी ईश्वर से प्रार्थना की।

    ……….0………..