Close

    03-01-2022:राजभवन में, भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों के साथ राज्यपाल।

    प्रकाशित तिथि: जनवरी 3, 2022

    राजभवन देहरादून 03 जनवरी, 2022

    राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से सोमवार को राजभवन में भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों ने भेंट की तथा नव वर्ष की शुभकामनाएं दी। नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने सभी अधिकारियों से नए संकल्प, ऊर्जा और उत्साह के साथ राज्य के विकास तथा प्रगति के लिए कार्य करने का आह्वान किया।
    ………..0………….