Close

    02-03-2023 : राज्यपाल से पूर्व सैनिक संगठन पिथौरागढ़ के अध्यक्ष ललित कुमार सिंह ने राजभवन में शिष्टाचार मुलाकात की।

    प्रकाशित तिथि: मार्च 2, 2023

    राजभवन देहरादून 02 मार्च, 2023

    राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से गुरूवार को पूर्व सैनिक संगठन पिथौरागढ़ के अध्यक्ष ललित कुमार सिंह ने राजभवन में शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्यपाल से पिथौरागढ़ जिले के पूर्व सैनिकों से संबंधित समस्याओं के संबंध में वार्ता की। उन्होंने बताया कि ईसीएचएस पॉलीक्लिनिक पिथौरागढ़ में चिकित्सक के कई पद रिक्त हैं। उन्होंने ऐसे क्षेत्रों में नियुक्त चिकित्सकों को अतिरिक्त मानदेय व्यवस्था के लिए अनुरोध किया जिससे चिकित्सक दुर्गम क्षेत्रों में अपनी सेवाएं देने के लिए तैयार हों। इसके अलावा उन्होंने पिथौरागढ़ जिले में लम्बित सैन्य संग्राहलय और सैन्य सभागार के निर्माण का अनुरोध भी किया। अध्यक्ष ने सैन्य छावनी पिथौरागढ़ में पूर्व सैनिकों एवं वीर नारियों हेतु एक अलग से नई सीएसडी खोलने हेतु भी अनुरोध किया।

    राज्यपाल ने इन सभी बिंदुओं पर सेना के अधिकारियों सहित शासन के अधिकारियों से वार्ता कर समस्याओं का निराकरण करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि पूर्व सैनिकों की समस्याओं का हर संभव समाधान का प्रयास किया जायेगा।