Close

    01-12-2023 : नागालैंड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर माननीय राज्यपाल महोदय के सम्बोधन हेतु चर्चा के बिन्दु

    प्रकाशित तिथि: दिसम्बर 1, 2023

    नागालैंड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर माननीय राज्यपाल महोदय के सम्बोधन हेतु चर्चा के बिन्दु
    (1 दिसंबर, 2023)

    जय हिन्द

    1. मैं नागालैंड राज्य के 61वें स्थापना दिवस के खुशी के अवसर पर आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं और अभिनंदन करता हूं।
    2. लंबे संघर्षों के पश्चात, नागालैंड 01 दिसम्बर 1963 को भारत का 16वां राज्य बना।
    3. ’सेवेन सिस्टर्स’ भारत में पर्यटन के सबसे बड़े आकर्षणों में से एक हैं और नागालैंड इसका एक प्रमुख हिस्सा है। यह राज्य पक्षियों और जानवरों की कुछ लुप्तप्राय प्रजातियों का निवास स्थान है। नागालैंड तो ’थ्ंसबवद ब्ंचपजंस व् िॅवतसक’
    (दुनिया की बाज़ राजधानी) के रूप में जाना जाता है।
    4. यह राज्य असीम प्राकृतिक सुंदरता और मेहनती नागरिकों से समृद्ध है।
    5. नागालैंड राज्य ख़ूबसूरत पहाड़ियों और यहां बहने वाली नदियों के मधुर संगीत से ओत-प्रोत रहता है। हिमालय की तराई में बसा यह क्षेत्र प्राकृतिक सौन्दर्य, रोचक इतिहास और अदभुत संस्कृति से भरपूर है।
    6. भारत को नागालैंड की उस संस्कृति पर बेहद गर्व है जो साहस, कड़ी मेहनत और प्रकृति के साथ सदभाव में रहने पर जोर देती है।
    7. देश के पूर्वोत्तर में सीमा पर स्थित यह राज्य विविधता से भरा हुआ और कई आदिवासी समूहों का घर है। इस राज्‍य के पूर्व में म्यांमार, पश्चिम में असम, उत्तर में अरुणाचल प्रदेश, और दक्षिण में मणिपुर राज्य है।
    8. नागालैंड विरासत, संस्कृति और प्राकृतिक सुंदरता का एक अनूठा मिश्रण प्रस्तुत करता है।
    9. मैं कहना चाहता हूँ कि नागालैंड दिवस की बात बिना हार्नबिल फेस्टिवल के अधूरी रहेगी, थ्मेजपअंस व िथ्मेजपअंसे के नाम से विख्यात यह महोत्सव इसे हार्नबिल चिड़िया के नाम पर मिला है। इस चिड़िया को नागा जनजाति में पवित्र माना जाता है
    व नागाओं की पौराणिक कथाओं में इसका जिक्र भी मिलता है।
    10. ‘नागालैंड की रानी लक्ष्मीबाई’ यानी रानी गाइदिन्ल्यू को भी शत शत नमन करना चाहता हूँ जिन्होंने आजादी की लड़ाई में सक्रिय भूमिका निभाते हुए अंग्रेजी हुकूमत के दांत खट्टे कर दिए थे।
    11. नागालैंड अपार संभावनाओं वाला राज्य है। नागालैंड के जल संसाधन, खनिज संपदा, अनुकूल जलवायु और यहां के मेहनती लोगों के सामथ्र्य को साथ मिलाकर, राज्य की अर्थव्यवस्था की गतिशीलता और सक्रिय होगी।
    12. उत्तराखण्ड की ही तरह, आपके राज्य का भी अधिकतर हिस्सा पहाड़ी है, और बड़े गर्व की बात है कि वनस्पतियों और जीवों की समृद्धता को देखते हुए इसे ‘पूरब का स्विट्जरलैंड’ भी कहा जाता है।
    13. यह मेरा सौभाग्य है कि ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ के तहत आयोजित नागालैंड राज्य स्थापना दिवस उत्तराखण्ड राजभवन में आप सभी के साथ मनाने का मुझे अवसर मिल रहा है।
    14. ‘एक भारत’ का उद्देश्य है आप सभी प्रदेश देखें, वहाँ की संस्कृति देखें और देश की विविधता सराहें। मैं चाहता हूं कि नागालैंड के लोग उत्तराखंड देखें; और आप भी अपने राज्य में, उत्तराखंड के सुंदर पर्यटन स्थलों का प्रचार करें।
    15. एक बार पुनः नागालैंड के स्थापना दिवस पर राज्य के लोगों को शुभकामनाएं। मैं आने वाले वर्षों में नागालैंड की निरंतर सफलता के लिए प्रार्थना करता हूं।

    जय हिन्द।