01-10-2026:राज्यपाल से लोक भवन में पंजाबी विश्वविद्यालय, पटियाला के कुलपति डॉ. जगदीप सिंह ने शिष्टाचार भेंट की।
लोक भवन सूचना परिसर, उत्तराखण्ड
प्रेस विज्ञप्ति
लोक भवन देहरादून 01 अक्टूबर, 2026
राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से गुरुवार को लोक भवन में पंजाबी विश्वविद्यालय, पटियाला के कुलपति डॉ. जगदीप सिंह ने शिष्टाचार भेंट की।
इस अवसर पर उन्होंने विभिन्न समसामयिक एवं सामाजिक विषयों पर विचार-विमर्श किया। इस दौरान समाज के समक्ष उपस्थित चुनौतियों, विशेषकर युवाओं को नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से बचाने तथा उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए सकारात्मक एवं रचनात्मक वातावरण तैयार करने की आवश्यकता पर भी चर्चा हुई।
राज्यपाल ने कहा कि गुरु साहिबान की शिक्षाएं मानवता, समानता, सेवा, सद्भाव और परस्पर सम्मान का मार्ग प्रशस्त करती हैं। पंजाब की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पंजाबियत की भावना भी इन्हीं मानवीय मूल्यों को आगे बढ़ाने की प्रेरणा देती है।
राज्यपाल ने कहा कि हमारी आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत केवल हमारी पहचान का आधार नहीं है, बल्कि वर्तमान सामाजिक चुनौतियों के बीच समाज को सकारात्मक दिशा देने की महत्वपूर्ण शक्ति भी है। उन्होंने कहा कि श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की शिक्षाओं को जीवन में आत्मसात कर सेवा, सद्भाव और मानवीय मूल्यों को और अधिक सुदृढ़ किया जा सकता है।
इस अवसर पर असिस्टेंट प्रोफेसर एवं प्रभारी डॉ. कुलविंदर सिंह तथा साहित्य केन्द्र देहरादून के डॉ. बलबीर भी उपस्थित रहे।
………..0……….