Close

    01-07-2021:राज्यपाल ने सिक्किम में सेना का वाहन दुर्घटनाग्रस्त होने से जवानों के दिवंगत होने पर दुःख प्रकट किया।

    प्रकाशित तिथि: जुलाई 1, 2021

    राजभवन देहरादून 1 जुलाई , 2021

    राज्यपाल श्रीमती बेबी रानी मौर्य ने सिक्किम में सेना का वाहन दुर्घटनाग्रस्त होने से जवानों के दिवंगत होने पर दुःख प्रकट किया। उन्होंने ईश्वर से वीर सपूतों की पुण्यात्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान देने तथा शोक संतप्त परिजनों को सम्बल प्रदान करने की प्रार्थना की।