Close

    01-02-2024 : राज्यपाल से राजभवन में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने भेंट कर जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

    प्रकाशित तिथि: फ़रवरी 1, 2024

    राजभवन देहरादून 01 फरवरी, 2024

    राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से गुरुवार को राजभवन में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने भेंट कर जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री श्री गणेश जोशी, विधायक कपकोट, बागेश्वर सुरेश गड़िया सहित विभिन्न विश्वविद्यालयों के कुलपतिगण एवं अन्य वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों ने राज्यपाल से भेंट कर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी।