Close

    01-02-2023 : मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्यपाल से भेंट कर उन्हें जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएं दी.

    प्रकाशित तिथि: फ़रवरी 1, 2023

    राजभवन देहरादून 01 फरवरी, 2023

    राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से बुधवार को मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने भेंट की। मुख्यमंत्री ने राज्यपाल को जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री श्री गणेश जोशी, विधायक कपकोट सुरेश गड़िया, मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती गीता धामी, पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार सहित अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने राज्यपाल से भेंट कर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी।