Close

    26-03-2022 : 26-03-2022: राष्ट्रपति, भारत की प्रथम महिला का राजभवन, देहरादून में राज्यपाल और राज्य की प्रथम महिला द्वारा स्वागत किया गया।

    प्रकाशित तिथि: मार्च 26, 2022

    राजभवन, देहरादून : 26 मार्च, 2022

    राष्ट्रपति श्री राम नाथ कोविंद तथा फर्स्ट लेडी श्रीमती सविता कोविंद के उत्तराखंड आगमन पर शनिवार को राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) तथा राज्य की प्रथम महिला श्रीमती गुरमीत कौर ने राजभवन, देहरादून में उनका स्वागत किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी, राज्यपाल के सचिव डॉ. रंजीत कुमार सिन्हा, जिलाधिकारी देहरादून डा. आर. राजेश कुमार तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री जन्मेजय खंडूरी भी उपस्थित थे।

    ……..0……..