27-11-2026 : राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन से लोक भवन में उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के अध्यक्ष श्री जी. एस. मर्तोलिया ने शिष्टाचार भेंट की।
लोक भवन सूचना परिसर, उत्तराखण्ड
प्रेस विज्ञप्ति
लोक भवन देहरादून 27 नवम्बर, 2026
राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन से शुक्रवार को लोक भवन में उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के अध्यक्ष श्री जी. एस. मर्तोलिया ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने राज्यपाल को आयोग की कार्यप्रणाली, भर्ती प्रक्रियाओं तथा वर्तमान में संचालित गतिविधियों की जानकारी दी।
राज्यपाल ने कहा कि युवाओं को पारदर्शी, निष्पक्ष और समयबद्ध तरीके से रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना अत्यंत महत्वपूर्ण है। भर्ती प्रक्रिया में शुचिता और विश्वसनीयता बनाए रखना आयोग की प्रमुख जिम्मेदारी है।
राज्यपाल ने आयोग को भर्ती प्रक्रियाओं में आधुनिक तकनीक के उपयोग, समयबद्ध कार्यवाही और पारदर्शिता बनाए रखने पर विशेष ध्यान देने को कहा। उन्होंने कहा कि युवाओं का चयन प्रक्रिया में विश्वास बनाए रखना आवश्यक है। इसके लिए आयोग को पूरी प्रतिबद्धता, निष्पक्षता और जवाबदेही के साथ कार्य करना चाहिए।
………..0……….