Close

    17-11-2026:राज्यपाल ने गुलर, टिहरी गढ़वाल एवं रुद्रप्रयाग जिले के ऊखीमठ में हुई सड़क दुर्घटनाओं में जनहानि पर गहरा दुःख व्यक्त किया।

    प्रकाशित तिथि : नवम्बर 17, 2026

    लोक भवन सूचना परिसर, उत्तराखण्ड
    प्रेस विज्ञप्ति

    लोक भवन देहरादून 17 नवम्बर, 2026

    राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग के गूलर, जनपद टिहरी गढ़वाल के दोगी पट्टी तथा रुद्रप्रयाग जनपद के ऊखीमठ क्षेत्र में हुई सड़क दुर्घटनाओं में हताहत हुए लोगों के प्रति गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त की है। राज्यपाल ने इन दुर्घटनाओं में घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।
    ………..0……….