Close

    15-11-2026:राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन से रविवार को लोक भवन में पर्यटन एवं लोक निर्माण विभाग मंत्री श्री सतपाल महाराज ने शिष्टाचार भेंट की।

    प्रकाशित तिथि : नवम्बर 15, 2026

    लोक भवन सूचना परिसर, उत्तराखण्ड
    प्रेस विज्ञप्ति

    लोक भवन देहरादून 15 नवम्बर, 2026

    राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन से रविवार को लोक भवन में पर्यटन एवं लोक निर्माण विभाग मंत्री श्री सतपाल महाराज ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर राज्यपाल ने उनसे प्रदेश में पर्यटन विकास, धार्मिक एवं सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा देने, प्रमुख पर्यटन स्थलों पर सुविधाओं के विस्तार तथा सड़क और आधारभूत ढांचे के विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की।
    ………..0……….