14-11-2026:राज्यपाल ने प्रदेशवासियों को छठ पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
लोक भवन सूचना परिसर, उत्तराखण्ड
प्रेस विज्ञप्ति
राज्यपाल ने प्रदेशवासियों को छठ पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
लोक भवन देहरादून 14 नवम्बर, 2026
राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने प्रदेशवासियों को छठ पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। इस अवसर पर मुख्य सचिव श्री आनन्द बर्द्धन के आग्रह पर राज्यपाल उनके आवास पहुंचे और शुभकामनाएं दी।
राज्यपाल ने कहा कि छठ भगवान सूर्य की उपासना के साथ-साथ नदियों और जल स्रोतों की साफ-सफाई और उनके संरक्षण के लिए भी प्रेरित करता है। यह पर्व समाज के सभी लोगों को आपस में मिल-जुलकर कर रहने की सीख देता है। छठ पर्व प्रकृति की पूजा का पर्व भी है। उन्होंने सभी प्रदेशवासियों की सुख एवं समृद्धि की कामना की है। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, गणेश जोशी, पुलिस महानिदेशक श्री दीपम सेठ तथा अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।
…………..0………….