Close

    06-11-2026:राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने शुक्रवार को लोक भवन में अधिकारियों एवं कार्मिकों से मुलाकात कर उन्हें दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

    प्रकाशित तिथि : नवम्बर 6, 2026

    लोक भवन सूचना परिसर, उत्तराखण्ड
    प्रेस विज्ञप्ति

    लोक भवन देहरादून 06 नवम्बर, 2026

    राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने शुक्रवार को लोक भवन में अधिकारियों एवं कार्मिकों से मुलाकात कर उन्हें दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर उन्होंने सभी कार्मिकों को उपहार एवं मिठाई भेंट कर उनके सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

    इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि दीपावली का पर्व खुशियों, प्रकाश और सकारात्मकता का प्रतीक है। दीपावली से पूर्व धनतेरस का विशेष महत्व है। हमारी परंपरा में कहा गया है कि पहला सुख निरोगी काया है। उन्होंने भगवान धन्वंतरि से सभी के उत्तम स्वास्थ्य एवं सुखी जीवन की कामना करते हुए कहा कि मां लक्ष्मी सभी के जीवन में धन, वैभव और समृद्धि प्रदान करें।

    उन्होंने कहा कि इन त्योहारों का संदेश केवल परिवार तक सीमित नहीं है, बल्कि यह पूरे समाज और राष्ट्र के लिए भी प्रासंगिक है। हम सभी भारतवासी एक परिवार के सदस्य हैं। जाति, वर्ग और अन्य भेदभाव से ऊपर उठकर हमारे बीच परस्पर प्रेम, सद्भाव और एकता की भावना बनी रहनी चाहिए। यही हमारी भारतीय संस्कृति की विशेषता है और इसी भावना को हमारी परंपरा में ‘वसुधैव कुटुम्बकम’ के रूप में व्यक्त किया गया है।
    ………..0……….