30-10-2026: राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर समस्त देश एवं प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
लोक भवन सूचना परिसर, उत्तराखण्ड
प्रेस विज्ञप्ति
लोक भवन देहरादून 30 अक्टूबर, 2026
राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर समस्त देश एवं प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
राज्यपाल ने भारत के लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल को नमन करते हुए कहा कि उनका जीवन राष्ट्र की एकता, अखंडता और समर्पण का प्रतीक है। स्वतंत्रता के बाद देश की सैकड़ों रियासतों का एकीकरण कर उन्होंने अखंड भारत के निर्माण में ऐतिहासिक भूमिका निभाई।
राज्यपाल ने कहा कि राष्ट्रीय एकता दिवस हमें देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता को बनाए रखने के अपने संकल्प को दोहराने का अवसर देता है। भारत की विविध भाषाएं, संस्कृतियां और परम्पराएं हमारी ताकत हैं। ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ की भावना को आत्मसात करते हुए हमें आपसी सद्भाव, भाईचारे और राष्ट्रीय एकता को और मजबूत बनाने के लिए निरंतर प्रयास करना चाहिए।
………..0……….