Close

    27-09-2026:पेजावर मठ, उडुपी के पीठाधीश्वर श्री श्री विश्वप्रसन्न तीर्थ स्वामीजी ने लोक भवन में राज्यपाल से शिष्टाचार भेंट की।

    प्रकाशित तिथि : सितम्बर 27, 2026

    लोक भवन सूचना परिसर, उत्तराखण्ड
    प्रेस विज्ञप्ति

    पेजावर मठ के पीठाधीश्वर श्री श्री विश्वप्रसन्न तीर्थ स्वामीजी ने राज्यपाल से की शिष्टाचार भेंट

    लोक भवन देहरादून 27 सितम्बर, 2026

    पेजावर मठ, उडुपी के पीठाधीश्वर श्री श्री विश्वप्रसन्न तीर्थ स्वामीजी ने रविवार को लोक भवन में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से शिष्टाचार भेंट की।

    इस अवसर पर राज्यपाल ने स्वामीजी का स्वागत करते हुए उनके आध्यात्मिक एवं सामाजिक सेवा कार्यों के लिए शुभकामनाएं दीं। भेंट के दौरान भारतीय संस्कृति, आध्यात्मिक परंपरा तथा समाज में संत परंपरा की भूमिका सहित विभिन्न विषयों पर सौहार्दपूर्ण चर्चा हुई।

    राज्यपाल ने स्वामीजी के उत्तराखण्ड आगमन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।
    ……..0……..