Close

    19-09-2026:राज्यपाल ने उज्जैन स्थित श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में पूजा-अर्चना कर भगवान महाकाल के दर्शन किए और गुरुद्वारा श्री नानक घाट साहिब में माथा टेका।

    प्रकाशित तिथि : सितम्बर 19, 2026

    लोक भवन सूचना परिसर, उत्तराखण्ड
    प्रेस विज्ञप्ति

    लोक भवन देहरादून/(उज्जैन, मध्य प्रदेश) 19 सितम्बर, 2026

    राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने शनिवार को उज्जैन स्थित श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में पूजा-अर्चना कर भगवान महाकाल के दर्शन किए। उन्होंने सभी देशवासियों के सुख-शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।

    इसके उपरांत राज्यपाल ने उज्जैन स्थित गुरुद्वारा श्री नानक घाट साहिब में माथा टेका और देश एवं प्रदेश की सुख-शांति, समृद्धि तथा खुशहाली की कामना की।
    ………..0……….