07-09-2026 : राज्यपाल से लोक भवन में नवनियुक्त आयुक्त, उत्तराखण्ड सेवा का अधिकार आयोग, श्री दीपेंद्र चौधरी ने शिष्टाचार भेंट की।)
लोक भवन सूचना परिसर, उत्तराखण्ड
प्रेस विज्ञप्ति
लोक भवन देहरादून 07 सितम्बर, 2026
राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से सोमवार को लोक भवन में नवनियुक्त आयुक्त, उत्तराखण्ड सेवा का अधिकार आयोग, श्री दीपेंद्र चौधरी ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर राज्यपाल ने श्री चौधरी को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए सेवा का अधिकार अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन तथा आम नागरिकों को समयबद्ध एवं पारदर्शी सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में कार्य करने की अपेक्षा व्यक्त की।
………..0……….