17-08-2026:राज्यपाल से लोक भवन में सचिव, सैनिक कल्याण विभाग, उत्तराखण्ड श्री युगल किशोर पंत ने शिष्टाचार भेंट की।
लोक भवन सूचना परिसर, उत्तराखण्ड
प्रेस विज्ञप्ति
लोक भवन देहरादून 17 अगस्त, 2026
राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से सोमवार को लोक भवन में सचिव, सैनिक कल्याण विभाग, उत्तराखण्ड श्री युगल किशोर पंत ने शिष्टाचार भेंट की।
इस अवसर पर राज्यपाल ने सचिव से सैनिकों, पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों के कल्याण से संबंधित विषयों पर चर्चा करते हुए सैनिक कल्याण से जुड़ी योजनाओं एवं कार्यों की जानकारी ली।
………..0……….