Close

    12-08-2026:राज्यपाल से नई दिल्ली में भारतीय नौसेना के वाइस चीफ, वाइस एडमिरल अजय कोचर ने शिष्टाचार भेंट की।

    प्रकाशित तिथि : अगस्त 12, 2026

    लोक भवन सूचना परिसर, उत्तराखण्ड
    प्रेस विज्ञप्ति

    लोक भवन देहरादून/नई दिल्ली 12 अगस्त, 2026

    राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से आज नई दिल्ली में भारतीय नौसेना के वाइस चीफ, वाइस एडमिरल अजय कोचर ने शिष्टाचार भेंट की।

    इस दौरान उनके मध्य राष्ट्रीय एवं सामरिक महत्व के विभिन्न विषयों, विशेषकर बदलते सुरक्षा परिदृश्य और भारत के समुद्री हितों से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं पर सार्थक एवं विचारपूर्ण चर्चा हुई।
    ………..0………..