12-08-2026 : राज्यपाल से नई दिल्ली में चीफ ऑफ इंटीग्रेटेड डिफेंस स्टाफ, एयर मार्शल तेजिंदर सिंह ने शिष्टाचार भेंट की।
लोक भवन सूचना परिसर, उत्तराखण्ड
प्रेस विज्ञप्ति
लोक भवन देहरादून/नई दिल्ली 12 अगस्त, 2026
राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से आज नई दिल्ली में चीफ ऑफ इंटीग्रेटेड डिफेंस स्टाफ, एयर मार्शल तेजिंदर सिंह ने शिष्टाचार भेंट की।
इस दौरान उनके मध्य वर्तमान राष्ट्रीय एवं सामरिक परिस्थितियों तथा देश की सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों एवं बदलते सुरक्षा परिदृश्य के बीच राष्ट्रीय सुरक्षा आदि पर चर्चा हुई।