Close

    08-08-2026:राज्यपाल से लोक भवन में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री श्री रामदास आठवले ने शिष्टाचार भेंट की।

    प्रकाशित तिथि : अगस्त 8, 2026

    लोक भवन सूचना परिसर, उत्तराखण्ड
    प्रेस विज्ञप्ति

    लोक भवन देहरादून 08 अगस्त, 2026

    राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से शनिवार को लोक भवन में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री श्री रामदास आठवले ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने सामाजिक न्याय, वंचित एवं कमजोर वर्गों के सशक्तीकरण तथा समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक विकास के अवसर पहुँचाने से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की।
    ………..0……….