23-07-2026:राज्यपाल से लोक भवन में उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष लेफ्टिनेंट जनरल गजेन्द्र जोशी (से नि) ने शिष्टाचार भेंट की।
लोक भवन सूचना परिसर, उत्तराखण्ड
प्रेस विज्ञप्ति
लोक भवन देहरादून 23 जुलाई, 2026
राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से गुरुवार को लोक भवन में उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष लेफ्टिनेंट जनरल गजेन्द्र जोशी (से नि) ने शिष्टाचार भेंट की।
इस अवसर पर राज्यपाल ने लेफ्टिनेंट जनरल गजेन्द्र जोशी (से नि) को उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष के रूप में उनके नवीन दायित्व के लिए बधाई और सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दी।
………..0……….