21-07-2026: राज्यपाल से मंगलवार को लोक भवन में कुमाऊँ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. दीवान एस. रावत ने शिष्टाचार भेंट की।
लोक भवन सूचना परिसर, उत्तराखण्ड
प्रेस विज्ञप्ति
लोक भवन देहरादून 21 जुलाई, 2026
राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से मंगलवार को लोक भवन में कुमाऊँ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. दीवान एस. रावत ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर राज्यपाल ने कुलपति से विश्वविद्यालय में संचालित शैक्षणिक गतिविधियों, अनुसंधान, नवाचार तथा उच्च शिक्षा से जुड़े विभिन्न समसामयिक विषयों पर जानकारी प्राप्त की। कुलपति ने इस दौरान राज्यपाल को विश्वविद्यालय की उपलब्धियों और नवाचार पर आधारित कॉफी टेबल बुक भेंट की।
………..0……….