Close

    12-06-2026:राज्यपाल ने माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु को वसंतोत्सव-2026 पर आधारित कॉफी टेबल बुक ‘‘Floral Alchemy’’ भेंट की।

    प्रकाशित तिथि : जून 12, 2026

    लोक भवन सूचना परिसर, उत्तराखण्ड
    प्रेस विज्ञप्ति

    लोक भवन देहरादून 12 जून, 2026

    राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने आज राष्ट्रपति निकेतन, देहरादून में माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु को वसंतोत्सव-2026 पर आधारित कॉफी टेबल बुक ‘‘Floral Alchemy’’ भेंट की। यह पुस्तक उत्तराखण्ड की पुष्प-विविधता, प्राकृतिक सौंदर्य एवं लोक भवन में प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले वसंतोत्सव की मनोहारी झलकियों को संजोए हुए है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी भी उपस्थित रहे।
    ………..0……….