11-06-2026:राज्यपाल ने डॉ. भगवती प्रसाद भट्ट को वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली उत्तराखण्ड औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय, भरसार पौड़ी गढ़वाल का कुलपति नियुक्त किया है।
लोक भवन सूचना परिसर, उत्तराखण्ड
प्रेस विज्ञप्ति
लोक भवन देहरादून 11 जून, 2026
राज्यपाल एवं कुलाधिपति लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने डॉ. भगवती प्रसाद भट्ट को वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली उत्तराखण्ड औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय, भरसार पौड़ी गढ़वाल का कुलपति नियुक्त किया है। डॉ. भगवती प्रसाद भट्ट को उनके द्वारा कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से 03 वर्ष अथवा अग्रेत्तर आदेश तक जो भी पहले हो, तक की अवधि के लिए कुलपति नियुक्त किया गया है। डॉ. भगवती प्रसाद भट्ट वर्तमान में विशेष कार्याधिकारी, भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद, नई दिल्ली में कार्यरत हैं।
……….0………..