07-06-2026 : राज्यपाल ने श्रीमती भगवती देवी सकलानी के निधन पर शोक व्यक्त किया है।
लोक भवन सूचना परिसर, उत्तराखण्ड
प्रेस विज्ञप्ति
लोक भवन नैनीताल 07 जून, 2026
राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने वृक्ष मानव के नाम से प्रसिद्ध रहे स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय विश्वेश्वर दत्त सकलानी की धर्मपत्नी एवं लोक भवन में कार्यरत प्रोटोकॉल अधिकारी श्री संतोष स्वरूप सकलानी की माताजी श्रीमती भगवती देवी सकलानी के निधन पर शोक व्यक्त किया है। राज्यपाल ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं।
………..0……….