02-04-2026 : राज्यपाल एवं प्रथम महिला श्रीमती गुरमीत कौर ने हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर झाझरा स्थित श्री सिद्ध हनुमान मंदिर एवं सेलाकुई स्थित श्री खाटू श्याम मंदिर में दर्शन कर पूजा-अचर्ना की।
लोक भवन सूचना परिसर, उत्तराखण्ड
प्रेस विज्ञप्ति
लोक भवन देहरादून 02 अप्रैल, 2026
राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) एवं प्रथम महिला श्रीमती गुरमीत कौर ने हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर आज झाझरा स्थित श्री सिद्ध हनुमान मंदिर, बालाजी धाम एवं सेलाकुई स्थित श्री खाटू श्याम मंदिर में दर्शन कर पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर उन्होंने समस्त प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।
………..0………..